Comedy Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....
एक आदमी की बीवी गुजर गई
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता, तो मैं इससे शादी कर लेती
आदमी ने लड़की की बात सुन ली और रोते हुए ऊंची आवाज में बोला-
लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12.....