Funny Jokes, Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
पति छत पर जाने के लिए तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था
तभी पत्नी बोली- कहां जा रहे हो?
पति- चिड़िया को दाना देने
पत्नी- तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए मायके गई है
नीचे आ जाओ.....
पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया, उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली- हे भगवान जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......