Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....
बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और ये सब
तुझे उसी डायन ने कहा होगा, ये लड़कियां तो बस लड़कों को
फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू,
बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये
बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि
आप दोनों की लव मैरिज है
बेटे की बात सुनकर मां की बोलती बंद हो गई.....
विज्ञापन
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
टीचर- टेंस कितने प्रकार के होते हैं?
पप्पू- तीन प्रकार के प्रेजेंट टेंस, पास्ट टेंस और फ्यूचर टेंस
टीचर- शाबाश, अब उदाहरण दो
पप्पू- कल मैने पड़ोसी की बेटी को देखा था,
आज प्यार करता हूं, कल भगा कर ले जाऊंगा
पप्पू के उदाहरण सुनकर टीचर बेहोश......
टीचर- बच्चों बताओ घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब,वातावरण शुद्ध रहता है
टीचर- शाबाश, और दूसरा
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता.....
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
साली- जीजू लोफर और ऑफर में क्या अंतर है? जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे
तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी.....
बहू (अपनी सहेली से)- तुझे पता है, सास और नन्द में क्या फर्क होता है? सहेली- क्या?
बहू- जो सांस न लेने दे, उसे सास कहते हैं
और जो जीवन में आनंद न लेने दे, उसे नन्द कहते हैं....
सास- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो
मुझे देखो, मैं 2 मिनट में तैयार हो जाती हूं
बहू- मांजी यही फर्क तो है, लौकी और शाही पनीर में.....
सुरेश- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखता है, जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?
रमेश- वो लिखता है, मैंने तो लूट लिया है...तू भी लूट ले.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)