फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: शादी और मोबाइल को लेकर पति ने पत्नी से बयां किया अपना दर्द, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 30 Jul 2026 04:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Funny Jokes: कहते हैं कि हंसने से उम्र बढ़ती है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Jokes In Hindi: 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन' जब हम दिल खोलकर हंसते हैं, तो मन हल्का महसूस करता है। इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


पति- शादी करने और मोबाइल लेने के बाद
मुझे एक ही बात अफसोस होता है
पत्नी- किस बात का? 
पति- काश कुछ और दिन रुक जाता 
तो अच्छा मॉडल मिल जाता.....


पति (पत्नी से)-  हर सुबह जब मेरी आंख खुलती है,
तो मैं प्रार्थना करता हूं कि, भगवान सबको तुम्हारे जैसी पत्नी दे
पत्नी- सच्ची
पति- हां, आखिर मैं अकेला ही दुखी क्यों रहूं?
विज्ञापन

2 of 5
धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
नाई की भी आंख में आंसू आ गए जब,
उससे एक कस्टमर ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए....... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और
कंधे पे रख के बाजार में गया
एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, दरवाजा बेचना है क्या?
पप्पू - नहीं, ताला खुलवाना है
चाबी गुम हो गयी है
आदमी- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो?
पप्पू- अरे बेवकूफ, वो अंदर कैसे जायेगा
दरवाजा मेरे पास है.......

Chutkule In Hindi: जीजा ने साली को बताया पत्नी शब्द का अर्थ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Jokes Hindi: पत्नी की बात सुन जेलर ने पकड़ा अपना सिर, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
रमेश- कहते हैं, इश्क में नींद और चेन उड़ जाता है
राजू- फिर
रमेश- नींद का तो कोई नहीं, 
पर चेन लेकर उड़ गई, पूरे दो तोले की थी भाई.....


पप्पू (गप्पू से)- असली गर्लफ्रेंड वहीं होती है,
जो साथ बैठकर बीड़ी पी ले,
पिज्जा तो सभी खा लेते हैं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई
एक औरत ने फोन किया- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है
पप्पू- आपने पानी डाला?
औरत- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं
पप्पू- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे?
हम भी तो पानी ही डालेंगे ना......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें