फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: जीजा ने साली को बताया पत्नी शब्द का अर्थ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 30 Jul 2026 03:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए।


खाना खाते हुए साली ने जीजा से पूछा-
पत्नी शब्द का अर्थ क्या है?
जीजा- पत्नी उस शक्ति का नाम है, जिसके घूरने भर से 
देखने पर टिंडे की सब्जी में, पनीर का स्वाद आने लगता है
जो महिला अपने पति से 5000 रु लेकर उसे 6000 रु का
हिसाब बताने के बाद 2000 रु अपने पास बचा लेती है,
उसे ही पत्नी कहते हैं......


जीजा- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं
साली- वो कैसे?
जीजा- 364 दिन पति को जीने नहीं देती और
1 दिन करवा चौथ का व्रत करके मरने भी नहीं देती......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार,
मैं परीक्षा में फेल हुई, तो मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....

Funny Chutkule: रात को ऑनलाइन कब आते हो? शादीशुदा आदमी का जवाब सुनकर पिंकी के उड़ गए होश

Jokes: बाबा ने पूछे सुरेश के हालचाल, फिर जो हुआ पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे.....


पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है,
तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
टीचर क्लास में सारे बच्चों को गणित पढ़ा रहा था
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो
संता- सर कैसे लिखते हैं?
टीचर- पांच लिखें फिर उसके साइड में एक और 5 लिखें
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया
टीचर- अब क्या हुआ रुक क्यों गया
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा
टीचर बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें