फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गप्पू से पप्पू- यार कल मैंने एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाया, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 21 Jul 2025 12:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

पप्पू-  यार कल मैने एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाया
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू-  पति-पत्नी काफी देर से एक दूसरे को गाली दे रहे थे और 
चिल्ला रहे थे
गप्पू- फिर
पप्पू-  तब मैंने जाकर समझाया कि शरीर के घाव भर जाते हैं
लेकिन शब्दों के घाव कभी नहीं भरते
गप्पू- फिर क्या हुआ?
पप्पू- तब जाकर कहीं मारपीट शुरू हुई....
विज्ञापन

2 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
गप्पू- शादी हमेशा अच्छा खाना पकाने वाली से करनी चाहिए
पप्पू- क्यों?
गप्पू- क्योंकि शादी के बाद प्यार कम हो सकता है, भूख नहीं....

पप्पू अपनी पत्नी से- अच्छा ये बताओ 'विदाई' के समय तुम लड़कियां
इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- अगर तुझे पता चले, अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे 
'बर्तन मंजवाएगा' तो तू क्या नाचेगा..... 
विज्ञापन

3 of 5
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- टीटू बताओ, अकबर ने कब तक शासन किया था?
टीटू - सर, पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक.....

गोलू- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो
पत्नी (खुश होकर)- तुमने कैसे जाना?
गोलू- तुम्हें देखकर अब रोटियां भी जलने लगी हैं......

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोसन- आपकी नई बहू कैसी है?
सास- बहुत मेहनत करती है, इतनी गर्मी में भी दिन-रात लगी रहती है,
कैंडी क्रश के 452 लेवल पर पहुंच गई है, व्हाट्सएप पर 25 ग्रुप चलाती है,
फेसबुक पर 5 हजार फ्रेंड और 10 हजार फॉलोवर हैं, 16 ग्रुप की एडमिन है
और 36 पेज चला रही है। सोच रही हूं सुबह दूध के साथ बादाम देना शरू कर दूं
और तरक्की करेगी.....


Funny Chutkule: पंडित जी ने महिला को बताया घर की खुशहाली का उपाय, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टिल्लू (लड़की से)- मैं 18 साल का हूं और तुम?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं
टिल्लू- तो फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या
लड़की- कहां ?
टिल्लू- अरे पगली, वोट देने और कहां...

भाई (बहन से)- जा मेरे लिए 1 कप चाय बनाकर ला
बहन- नहीं, 25 दिसंबर 2023 बुधवार को शाम 7:12 मिनट पर,
मैंने तुमसे 1 गिलास पानी मांगा था, तो तुमने देने से मना कर दिया था....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें