फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पंडित जी ने महिला को बताया घर की खुशहाली का उपाय, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 21 Jul 2025 11:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

एक महिला ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी-  पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाया करो
महिला- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं
औरत की बात सुनकर पंडित जी के होश उड़ गए....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
गोलू (सुरेश से)- जिस दिन घरवालों से नाराज होकर खाना पीना छोड़ता हूं
उसी दिन घरवाले मटर-पनीर बना लेते हैं....

गधा (कुत्ते से)- यार मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते फिर?
गधा- क्या बताऊं यार, मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती,
तो वो कहता है कि 'तेरी शादी किसी गधे से कर दूंगा'
बस इसी उम्मीद में रुका हुआ हूं......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....
 

Hindi Jokes: सास- तुम दारु पियत हो कबहु बताये नाही, दामाद ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
प्रेमी-प्रेमिका के चुटकुले - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- मुझे कुछ कहना है
बॉयफ्रेंड- हां कहो न
गर्लफ्रेंड- समझ नहीं आ रहा कैसे कहूं?
बॉयफ्रेंड- कहो न प्लीज
गर्लफ्रेंड- मैं मां बनने वाली हूं
बॉयफ्रेंड- कह दो ये झूठ है, हमारा प्यार तो गंगाजल की तरह पवित्र है
गर्लफ्रेंड- बकवास मत कर गधे, मेरी पूरी बात तो सुन
मैं तुम्हारी मां बनने वाली हूं, तुम्हारे पापा ने प्रपोज किया है मुझे
बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, पत्नी घर छोड़कर मायके जाने लगी
रास्ते में पति को कॉल करके बोली- भूल जाओ मुझे और मेरा नंबर भी डिलीट कर देना
पति- आप कौन बहनजी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें