Chutkule In Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं, हंसने और हंसाने का सिलसिला......
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई
तो पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई
पति की आंखों में आंसू आ गए
पति ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान, इतनी जल्दी सुन ली.....