फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू अपनी बीवी को ससुराल लेने गया, फिर जो हुआ पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 26 Feb 2026 10:11 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू अपनी बीवी को ससुराल लेने गया,
जाते हुए उसकी सास ने उसको 100 रुपये दिए
घर पहुंचते ही उसने पत्नी से कहा- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
पत्नी- वो कैसे?
पप्पू- मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और
उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
शायरी के शौकीन एक बॉयफ्रेंड की दुखभरी दास्तां...  
हसरत ए दीदार के लिए
उनकी गली में मोबाइल की दुकान खोली!
मत पूछो अब हालात-ए-बेबसी ए गालिब
रोज एक नया शख्स उनके नंबर पर रिचार्ज करवाने आता है....


गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़.जड़ दिया
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
गर्लफ्रेंड- तुम कोई गलती करो,
उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं.....

Desi Chutkule: सुरेश से मोहन- ये पत्नियां हमें जीने भी नहीं देती, वजह पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश


Jokes: पागलखाने में सारे पागल को रोता देख डॉक्टर ने मरीज से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर ने मरीज को पर्ची में लिखी तीन दवाइयां
पहली गोली को लिखा TDS और दूसरी गोली को लिखा BD 
और तीसारी को लिखा SOS
मरीज- डॉक्टर साहब मैं सारी दवाइयां समझ गया, अब जाऊं?
डॉक्टर- क्या समझे, बताओ दवा कैसे लोगे?
मरीज- TDS माने तड़के, दोपहर, शाम 
BD माने भोर,  दोपहर
SOS माने सोची और समझी याने जरुरत पड़े तब
मरीज की बात सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
पप्पू- मैम मैं बड़ा होकर सीए बनूंगा, फिर सभी महानगरों में 
मेरा बिजनेस चलेगा, 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, 
मेरे पास सबसे महंगी कारें होगी
टीचर- बस पप्पू बस, इतना लंबा जवाब देने की जरुरत नहीं थी
सिर्फ एक लाइन में जवाब देना था, अच्छा पिंकी अब तुम बताओ
तुम बड़ी होकर क्या बनोगी?
पिंकी- संजू की पत्नी....


टीचर- एक दिन ऐसा आएगा,जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा
सब जीव नष्ट हो जायेंगे, पृथ्वी तबाह हो जाएगी 
सोनू- मैडम जी, उस दिन भी स्कूल आना है क्या?



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें