Chutkule In Hindi: हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। हंसने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के लिए हम सभी को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती हैं। आप दफ्तर, घर और दोस्तों के साथ टहलते समय कभी भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पत्नी (पति से)- मेरे लिए कोई रोमांटिक सी शायरी कहिए न
पति- मोहब्बत करली तुमसे बहुत सोचने के बाद,
अब किसी को नहीं देखना, तुम्हे देखने के बाद
दुनिया छोड़ देंगे तुम्हे पाने के बाद
खुदा माफ करे इतना झूठ बोलने के बाद......