फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पति ने पत्नी से लड़ते हुए साली को लेकर कह दी ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 12 Apr 2026 02:17 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Chutkule In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं।  आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति और पत्नी आपस में लड़ते हुए 
पत्नी- तुम पागल, तुम्हारी बहन पागल
पति- तुम पागल, तुम्हारा भाई पागल
पत्नी- मेरे भाई को क्यों बोल रहे हो?
बहन को नहीं बोल सकते क्या
पति- तुम्हारे चक्कर में साली से भी बिगाड़,
लूं क्या अब......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
भाभी (देवर से)- तुम्हारे भैया ने मेरा नया बैंक खाता खुलवाया है
देवर- अरे वाह भाभी, कौन से बैंक में?
भाभी- एक किस बैंक में
देवर- अरे भाभी वो एक किस नहीं, Axis Bank हैं.....


भाभी- कहते हैं, मोहब्बत बहुत बुरी चीज है
जिंदगी बर्बाद कर देती है
देवर- तो नफरत कौन सा बैक मैनेजर बना देती है......
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : Freepik
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी..... 


Jokes In Hindi: जब महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई दो लड़कियां, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके


Comedy Jokes: तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है, पति की बात सुनकर पत्नी का चढ़ गया पारा

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- उदास क्यों है बेटा
बेटा- नहीं बता सकता आपको
पिता- अपना दोस्त समझ के बता दे
बेटा- अब क्या बताऊं यार, 
तेरी भाभी iPhone मांग रही है
फिर क्या था, दे थप्पड़, दे थप्पड़, दे थप्पड़.....


चिंटू- पापा मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बन रही है,
मैं क्या करूं?
पापा- बेटा ये सुख हमारे खानदान में लिखा ही नहीं है
चिंटू बेहोश.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू- छोटी सी बीमारी के लिए आपने
इतना लंबा बिल थमा दिया
डॉक्टर- चलिए ठीक है तो फिर
बिल छोटा करके
बीमारी लंबी कर देता हूं....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें