फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी- देखो वह आदमी मुझे घूरे जा रहा है, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 11 Feb 2023 03:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: अच्छी सेहत के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसके साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। हम सभी को अपने व्यस्त समय में से कुछ टाइम हंसने-खिलखिलाने के लिए निकालना चाहिए। इसीलिए पाठकों को हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।  

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे,
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी,
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया,
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर... 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी पति के साथ घूमने जाती है।
पत्नी- देखो ना, उस आदमी को.. कैसे मुझे घूरे जा रहा है।
पति- वो तो कबाड़ी वाला है, बेकार चीजों पर नजर डालेगा ही।
उसके बाद पति को कुछ दिखाई नहीं दिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता वेटर से- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे..
वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं...
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती,
जितनी तुम्हारे साथ हूं,
पति- पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता डॉक्टर के पास गया...
संता- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
संता- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं,
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
संता- फोन पर बात करते वक्त,
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा... 

Hindi Jokes: पत्नी को सलाह देना पति को पड़ गया भारी, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
चिंटू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने,
पुलिस वाला - इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
चिंटू- नहीं, साहब बीवी देगी... 

Jokes Hindi: जब गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा- 'मेरे बाबू ने थाना थाया'? मम्मी ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…
उसे रोकते क्यों नहीं ?
पति- क्यों रोकूं? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें