फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: जब पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Tue, 06 Sep 2022 01:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हम सभी को नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। हंसने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है जिसकी वजह से हम कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो...?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो...
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी...
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...?
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 
कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी- कौन सा फायदा? 
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया है,
लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए,
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है... 
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी... 

 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी,
उसे देख चूहे ने पूछा- क्या हुआ बहन कहाँ भागे जा रही हो,
भैंस- जंगल में पुलिस हाथी पकडने आई है,
चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो,
भैंस- ये भारत है भाई,
पकड़े गये तो 20 साल तो अदालत मे ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि,
मैं हाथी नही भैंस हूं,
 ये सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
मल्लू नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया...
फोटोग्राफर- सर, आप किसके लिए फोटो खिंचवाना चाहते हैं...?
मल्लू- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए...
फोटोग्राफर- इस नशे की हालत में..?
मल्लू- हां, ताकि जब भी पुलिस मेरी गाड़ी रुकवाए उसे लगे मेरी शक्ल ही ऐसी है...!!!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है...!
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई...!
तब संता ने मीडिया से कहा -
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे...!


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं...!
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो...!
दूसरी सहेली बोली - ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें