Boy Girl Jokes in Hindi: आज कल लोगों पर काम दबाव इतना बढ़ गया है कि हंसना भूलते जा रहे हैं। लेकिन हमें सेहतमंद रहने के लिए अपनी बिजी लाइफ में से भी थोड़ा समय निकालकर हंसना चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि नियमित रूप से हंसने की आदल डाल लें। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बाबा किसी महफिल में गए,
वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे...
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं,
हमारा मजाक न उड़ाएं
लोग खूब हंसे...
अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया,
वे अंधे हो गए
वो सब बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले
सालों लाइट चली गई है,
कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है...