फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: सुरेश ने मोहन को सुनाई मजेदार शायरी, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Wed, 05 Nov 2025 08:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला....

सुरेश- उदास क्यों है?
मोहन- यार मेरी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी है
सुरेश- मैं तेरे हालात देखते हुए तुझे एक शायरी सुनाता हूं,
डाली ने डाली पर नजर डाली, किसी ने इस पर डाली तो किसी ने 
उस पर डाली, तुमने जिस पर नजर डाली,
उसके बाप ने उसकी शादी कहीं और कर डाली......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
प्राइमरी स्कूल में एक टीचर क्लास में गहरी नींद में सो रही थी
तभी क्लास में कलेक्टर साहब आ गए
बहुत देर उठाने के बाद मैडम की नींद खुली
नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर साहब को देख कर बोली-
तो बच्चों समझ गए न, ऐसे सोता था कुंभकर्ण 
कलेक्टर साहब बेहोश.....


टीचर- पप्पू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
पप्पू- मैम मैं बड़ा होकर सीए बनूंगा, फिर सभी महानगरों में 
मेरा बिजनेस चलेगा, 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, 
मेरे पास सबसे महंगी कारें होगी
टीचर- बस पप्पू बस, इतना लंबा जवाब देने की जरुरत नहीं थी
सिर्फ एक लाइन में जवाब देना था, अच्छा पिंकी अब तुम बताओ
तुम बड़ी होकर क्या बनोगी?
पिंकी- संजू की पत्नी....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटे को उल्टे हाथ से खाना खाते देख पिता बोला- उल्टे हाथ से खाना खाने से, वो शैतान के पेट में चला जाता है
बेटा- इसलिए मैं उल्टे हाथ से सिगरेट पीता हूं, 
ताकि शैतान का फेफड़ा खराब हो जाए.....


Comedy Jokes: समझदार पत्नी को लेकर साली ने जीजा से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद (सास से)- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ सास- वो कैसे? दामाद- मुझे बर्तन धोता देख पड़ोसन आपकी बेटी से बोली-
काश ये मेरे पति होते
सास- फिर क्या हुआ?
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी ने कहा कि आज के बाद आप 
बर्तनों से दूर रहोगे.....


दामाद- एक बात समझ नहीं आती सासू मां
सास- कौनसी बात?
दामाद- जब बच्चा पैदा होता है, मां उसके सर पर हाथ फेरती है
तो उसके बाल बढ़ना चालू होते हैं, लेकिन शादी के बाद जब बीवी
सर पर हाथ फेरती है तो बाल उड़ना चालू हो जाते हैं
दामाद की बात सुनकर सास की बोलती बंद हो गई.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू को एक साधु बाबा मिले पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें