फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: समझदार पत्नी को लेकर साली ने जीजा से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Wed, 05 Nov 2025 02:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।


जीजा (साली से)- अच्छा ये बताओ, समझदार पत्नी क्या होती है?
साली- समझदार पत्नी वहीं होती है जो, अपने पति का बार-बार खर्चा
करवाकर ऐसी हालत कर दे, कि वो दूसरी औरत के बारे में 
सोचना ही छोड़ दे.....


जीजा- एक गिलास पानी पिला दो
साली- आपको प्यास लगी है क्या? 
जीजा- हां
साली- बहुत ज्यादा प्यास लगी है क्या?
जीजा (गुस्से में)- नहीं बस गला चेक करना है,
कि कही से लीक तो नहीं है......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
एक भिखारी ने आदमी से 5 रुपये मांगे
आदमी- हट्टे-कट्टे हो कुछ काम क्यों नहीं करते?
चलो मैं तुम्हे काम दूंगा
भिखारी- महीने का कितना दे दोगे?
आदमी- 5 हजार रुपये 
भिखारी- तुम अपना काम छोड़ कर मेरे पास बैठना शुरू कर दो,
पच्चीस हजार रुपये महीना मैं तुमको दे दूंगा....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है, फिर तुम इसके
25 हजार रुपये क्यों मांग रहे हो?
गप्पू- तुम्हें दूध के लिए भैस चाहिए या नैन-मटक्का करने के लिए......


Funny Jokes: बॉयफ्रेंड- मैं कल से तुम्हारा फोन लगा रहा हूं, गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का (लड़की से)- शादी हमेशा अपनी से बड़ी लड़की से ही करनी चाहिए
लड़की- ऐसा क्यों?
लड़का- जब भी वो डांटें तो दिल कहे, कोई नहीं यार बड़ी है......


लड़की- सो गया मेरा शोना
लड़का- हां
लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
लड़का- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा.....

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है पत्नी- तो मैं क्या करूं, घर का सारा काम छोड़कर 
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या? 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें