फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पप्पू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है ? गप्पू ने दिया गजब का जवाब

Fri, 12 May 2023 12:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है। ऐसे में अक्सर लोग अधिक सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इस तरह की परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आफ प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

पप्पू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
गप्पू- बिजली विभाग।
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- हाथ लगाकर देख ,पता चल जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूं।
बंता ने हंसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा !
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूं।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- Score कितना हुआ है?
लड़का- I Love You 2
लड़की- क्या बकवास कर रहे हो।
लड़का- पगली 143 पर 2…
Indian IPL है बॉस कुछ भी हो सकता है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- बेटा, जरा मेरे जूते लाना...! 
बेटा- पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...? 
पिताजी- पहले तो दोनों की जरूरत थी, अब तो तू एक ही लेकर आ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा,
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें