फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: महिला ने पंडित जी से पूछा अपने पति का भविष्य, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 23 Jun 2026 04:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Today Funny Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि लोगों को हंसने का समय भी नहीं मिलता है। लेकिन, स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

पंडित जी- तो बताइए, आप अपने पति के भविष्य के
बारे में क्या जानना चाहती हैं?
महिला- आप बस मुझे मेरे पति के बीते कल
के बारे में बता दीजिए
उसके हिसाब से उनका भविष्य तो मैं तय करुंगी......


एक आदमी पडिंत के पास जाकर बोला-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मां- बेटी इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- बेटी तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो उस कुत्ते से बोल दे, कि तेरी शादी
वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह,
मेरी समझ में नहीं आ रही है
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो
पप्पू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा......

Desi Jokes: आधी रात को शराब पीकर सड़क पर जाते राजू से पुलिस वाले ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Hindi Chutkule: पप्पू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो क्या दादा जी भी आपको मारते थे? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू- कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मुझे बिना मारे वो,
अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
भगवान करें सबको ऐसी ही बीवी मिले.....


पति से झगड़ा करने के बाद,
पत्नी घर छोड़कर मायके जाने लगी
रास्ते में पति को कॉल करके बोली-
भूल जाओ मुझे और मेरा नंबर भी डिलीट कर देना
पति- आप कौन बहनजी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- मुझे कुछ कहना है
बॉयफ्रेंड- हां कहो न
गर्लफ्रेंड- समझ नहीं आ रहा कैसे कहूं?
बॉयफ्रेंड- कहो न प्लीज
गर्लफ्रेंड- मैं मां बनने वाली हूं
बॉयफ्रेंड- कह दो ये झूठ है,
हमारा प्यार तो गंगाजल की तरह पवित्र है
गर्लफ्रेंड- बकवास मत कर गधे,
मेरी पूरी बात तो सुन, मैं तुम्हारी मां बनने वाली हूं,
तुम्हारे पापा ने प्रपोज किया है मुझे
बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें