फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: आधी रात को शराब पीकर सड़क पर जाते राजू से पुलिस वाले ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 23 Jun 2026 04:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Funny Jokes: सेहतमंद और खुशहाल जीवन के लिए हंसना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है और सेहत को भी बेहतर बनाती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Today Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....

आधी रात को राजू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने उसे रोक कर पूछा- कहां जा रहे हो?
राजू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने,
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
राजू- नहीं साहब, बीवी देगी.......
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- पता है, कुछ औरतें अपने बच्चों को
तेज आवाज में क्यों डांटती है? 
गप्पू- क्यों डांटती है?
पप्पू- ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे.....


पप्पू (गप्पू से)- भलाई का जमाना ही नहीं है
गप्पू- क्यों क्या हुआ?
पप्पू- मेरे पड़ोसी ने मुझसे पूछा कि आपने
मेरी बीवी को देखा है क्या?
मैंने कहा, आज सुबह ही नहाते हुए देखा था
उसने मेरी जमकर कुटाई कर दी
अब उसे कौन समझाए कि नहा तो मैं रहा था,
वो तो गली से गुजर रही थी.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख
एक आंटी बोली- वहां क्यों बैठी है?
लड़की- सेब खाने
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है
लड़की- ओ आंटी, ज्यादा चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं......

Latest Jokes: पिंकी से रिंकी- मैं पड़ोसी के घर आई लव यू वाला लेटर डाल आई, वजह पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Comedy Jokes: जब पत्नी खुश होती है तो पति भी खुश होता है, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

4 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी
मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया
तभी लड़की मुन्ना के पास आई और बोली-
भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,
आप अपना मुंह तो बंद कर लो.....


लड़की- मेरे पापा से मिलो तो अमीरों जैसा व्यवहार करना
लड़का- अपने पापा से कहना, मैं गरीबों से नहीं मिलता......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : Freepik
मां अपने तोतले लड़के से बोली-
बेटा आज हम लड़की देखने जा रहे हैं,
तुम वहां बोलना मत
वरना ये लोग भी मना कर देंगे
लड़की वालों के घर जब लड़की चाय लेकर आई,
तो लड़का चाय पीते बोला- दलम है दलम
लड़की- ओए फूत माल फूत...... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें