ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें (Optical Illusion Photos) कई प्रकार की होती हैं, जिन्हें कई बार देखने के बाद भी सिर चकरा जाता है। अक्सर इन तस्वीरों में जो छिपा होता है, वो दिखता नहीं है। इन तस्वीरों को समझने के लिए दिमाग पर थोड़ा जोर देना होता है। जब लोगों को इनको लेकर टास्क दिया जाता है, तो बहुत कम लोग सही जवाब दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर को देखने के बाद आप इसे ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। अब आप भी इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें आपको आइसक्रीम कहां नजर आ रही है, जिसे आपको सिर्फ 15 सेकेंड में खोजना है।