Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
प्राइमरी स्कूल में एक टीचर क्लास में गहरी नींद में सो रही थी
तभी क्लास में कलेक्टर साहब आ गए
बहुत देर उठाने के बाद मैडम की नींद खुली
नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर साहब को देख कर बोली-
तो बच्चों समझ गए न, ऐसे सोता था कुंभकर्ण
कलेक्टर साहब बेहोश.....