फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है, दामाद का जवाब पढ़कर ससुर की बोलती हो गई बंद

Wed, 21 Jan 2026 09:48 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Chutkule, Jokes In Hindi: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

ससुर- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे ससुर जी?
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....

विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे, 
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए.....


शॉपिंग से लौटी पत्नी से पति- मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि,
इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है
पत्नी- वाह मेरे पति परमेश्वर,
आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया
इसमें मेरी नई सैंडल है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्त के साथ गांव का एक भोला-भाला लड़का, 
शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गया 
अंदर जाकर वो बहुत सारे सलाद के आइटम देखकर बोला-
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी धरी है भाई.....


Jokes: महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई दो लड़कियां, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप


Comedy Jokes: संडे को क्लिनिक गए आदमी से डॉक्टर ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
बेटी (पिता से)- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके
साथ भाग रही हूं
पिता- बहुत बढ़िया, मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं चिठ्ठी पढ़ रही हूं, 
जो मम्मी रख कर गई हैं
बेटी की बात सुनकर पिता बेहोश.....


पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें