Viral Funny Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते हैं, हमारे मन की उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक भरे ख्याल आते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
पप्पू पार्टी से देर रात घर गया
अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा-
बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
पप्पू- नहीं यार, कुछ खास नहीं
आगे के ये दो दांत तो मुझे,
वैसे भी निकलवाने थे........
एक पति और पत्नी सब्जी ले रहे थे, तभी सब्जी वाला बोला-
भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए....हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और
कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं.....