Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले (Chutkule) काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
शादी की पहली रात दामाद ने अपनी
सास को फोन लगाया और कहा-
आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं
सास- हां बेटा, इसी वजह से तो उसे,
कोई अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था
सास की बात सुनकर दामाद बेहोश.....