फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 09 Apr 2022 05:07 PM IST
ज्योति मेहरा टीम फिरकी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : iStock
जीवन की इस आपाधापी में लोगों की हंसी कहीं गुम हो गई है। आज के समय में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं है। ऐसे में लोग हंसना भी भूल जाते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ना हंसने से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि लोग कई बार बड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालना होगा और खुद को खुश रखना होगा। इसके लिए  हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लोटपोट कर देने वाले जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं, तो आइए खोलते हैं ये जोक्स का पिटारा...

एक बार एक पति और पत्नी बगीचे में हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे।
उसी टाइम एक शरारती बच्चा वहां से गुजरा और बोला- अंकल, कल वाली ज्यादा मस्त थी।
पति चार दिन से ख़ाली पेट बगीचे में उस बच्चे को ढूंढ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : iStock
डॉक्टर- जब तुमसे रात को 10 बजे दवाई लेने को कहा है, तो तुम 5 बजे ही क्यों खा लेते हो?
मरीज- डॉक्टर साहब! दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब उसे हमले का अंदाजा न हो!
डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

3 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : Pixabay
टिंकू साइकिल चला रहा था और तभी उसने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला-
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो!
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और फिर मुझे किस्मत वाला कह रहा है!
टिंकू- देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, इसलिए साइकिल चला रहा हूं, वरना तो मैं ट्रक चलाता हूं!

4 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : Pixabay
टीचर- बेटा, अगर सच्चे दिल से कुछ मांगो तो जरूर मिलता है।
स्टूडेंट- रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं, ससुर होते।
विज्ञापन

5 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : iStock
चप्पू- यार कल एक आदमी दरिया में डूब रहा था और मैंने उसे बाहर निकाल लिया।
कप्पू- फिर क्या हुआ?
चप्पू- फिर वापस दरिया में फेंक दिया।
कप्पू- अरे तुमने ऐसा क्यों किया?
चप्पू- कहावत है न कि नेकी कर दरिया में डाल!
विज्ञापन

6 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : iStock
टीचर ने एक गधे के सामने एक बाल्टी पानी
और एक बोतल शराब रखी…
गधा सारा पानी पी गया
टीचर ने बच्चों से पूछा- तो तुमने क्या सीखा ?
बच्चे- जो शराब नहीं पीता वो गधा है…!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Latest Jokes: बुजुर्ग महिला रोज क्यों देती थी लड़के को काजू-बादाम - फोटो : iStock
दिल्ली के मेट्रो ट्रेन में एक लड़का रोजाना बुजुर्ग महिला के लिये अपनी सीट खाली कर देता था
बुढ़िया भी बडे स्नेह के साथ रोज उसे कुछ काजू किशमिश और पिस्ते के टुकड़े खाने को दिया करती थी
लड़का खा लेता था।
कई दिनो तक ऐसा ही चलता रहा
आखिरकार एक दिन उसने बूढ़ी अम्मा से पूछा
आप रोज मुझे ये मेवे क्यों खाने को देती है।
बूढी अम्मा भावुक हो कर बोली- मुझे केडबरी फ्रूट एंड नट बहुत पसंद है।
अब दांत तो रहे नहीं तो चॉकलेट चूस लेती हूं और ड्राई फ्रूट्स तुम्हे दे देती हूं।
लड़का अभी तक बेहोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें