फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 06 Sep 2023 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Majedar Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकले हम सभी को हंसाते हैं और हमारी जिंदगी के तनाव को कम करते हैं। इससे हमें एक नई ऊर्जा का एहसास होता है। वर्तमान समय में हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं

Jokes: पत्नी से पति- तुम्हारे पापा की जले पर नमक छिड़कने की आदत नहीं गई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली 
पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है 
ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं? 
पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो  

Funny Jokes: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ममता की दो करोड़ की लॉटरी निकली 
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे 
ममता- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो 
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें