फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Chutkule: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 27 Mar 2023 05:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Majedar Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना
बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए 
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
पति पत्नी से- 15 सालों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था? 
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो...!

Viral Jokes: साली साहिबा- कभी किसी का वेट किया है आपने, जीजाजी ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
लड़की वालों ने कहा, मीना की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
संता ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

Jija Sali Jokes: जीजा जी- न्यूटन का नियम बताओ, साली का जवाब सुनकर उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी।
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें