फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 01 Sep 2023 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Majedar Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं कि कर पाते और मानिसक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हेमशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली -
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे...?
पति- हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...?
पत्नी- बताओ ना जानू...
पति- मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई...

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने अपने बाप को तमाचा मारा
पडोसी - अरे आपका बेटा
आप पर ही हाथ उठा देता है
बापू - क्या करूं
ये साला अपनी मां पर गया है
पड़ोसी बेहोश!!!
..!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

दो बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी...!
फेरों के समय एक बच्चा रोने लगा...!
मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया...!
मां बोली चुप हो जा नहीं तो अगली बार नहीं
लाऊंगी...!

Viral Jokes: पति- तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी? पत्नी ने जो किया जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से पूछा गया -
एक ऐसा वाक्य बताइए, जिसमें - दुविधा, जिज्ञासा,
डर, शांति, क्रोध और खुशी का आभास हो...!
पुरस्कृत वाक्य था - मेरी पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही है...!

Jija Sali Jokes: जीजा-साली के ये जोक्स हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की - स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला - मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए) - स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला - हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला -  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें