फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Chutkule: टीचर- क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या...? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 11 Jun 2022 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान सेहतमंद और हमेशा खुश रहता है। हम सभी को खुद भी हंसना चाहिए और दूसरों को भी हंसाना चाहिए। इससे हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हम हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सोनू ने तेज गाड़ी चलाकर 25 लोगों को उड़ा दिया।
जज- तुमने 25 लोगों को उड़ा दिया, तुम्हें अपनी सफाई में क्या कहना है? 
सोनू- मैं गाड़ी तेज चला रहा था, पर मैंने जब ब्रेक मारे तो पता चला कि ब्रेक फेल हैं। 
फिर मैंने सामने देखा तो 2 आदमी जा रहे थे, और दूसरी ओर 1 बारात जा रही थी तो आप ही बताओ मैं गाड़ी किधर मोड़ता? 
जज- सिम्पल सी बात है, जिस तरफ 2 आदमी थे, नुकसान उधर थोड़ा कम होता।
सोनू- बिलकुल सही… मैंने भी यही सोचा… पर वो 2 आदमी मेरी गाड़ी देखकर बारात में घुस गए.. तो अब आप बताइए इसमें किसकी कितनी गलती??
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था.... 
टीचर- क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या...? 
लड़का- नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है। 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- अगर पृथ्वी के अंदर LAVA है तो बाहर क्या है? 
सीटू- मास्टर जी बाहर ओप्पो और VIVO है।
घोर सन्नाटा

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है? 
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये…. तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी…. 
इसे कहते है “दुर्दशा” और इतनी आग लगने पर भी…. 
आप जिंदा बच गए तो…. ये होगा हमारा “दुर्भाग्य” 
टीचर अब तक बेहोश है…
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
लड़के वाले- बेटी शर्माओं मत....अगर तुम्हें कुछ पूंछना है तो पूंछ सकती हो 
लड़की- अगर आप लोग समोसा नहीं खा रहें हैं तो मैं खा लूं।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया? 
बिल्लू- जी सर्दियों में।
टीचर- किसने कहा….? 
टिल्लू- टीचर आपकी कसम...मैंने बुक में फोटो देखी थी, उसने कोट पहन रखा था. टीचर ने पकड़ लिया माथा...
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं... 
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा...
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो जरूर सफल होती है।
मिंटू- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं, ससुर होते.. 
फिर क्या... मिंटू की हुई जोरदार धुनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें