Aaj ke majedar chutkule in Hindi: हम अपने दिन की शुरुआत अगर हंसी के साथ करते हैं, तो हमार पूरा दिन अच्छे से बीतता है। हंसी हम सभी को मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाती है। इसलिए आजकल की भागमभाग जिंदगी में हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिंटू- लड़कियों के साथ कितना अच्छा है यार शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
चिंटू- और लड़के?
पिंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।