Chutkule Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।