Majedar Chutkule: अगर आप जीवन भर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम की दबाव की वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक शराबी हमेशा शिवजी के मंदिर में जाता था और नियत समय पर पूजा पाठ करता था,
एक दिन पुजारी ने यह देखना चाहा कि इसे होश वगैरह भी रहता है या नहीं उसने शिवजी की जगह गणेशजी की मूर्ति रख दी
उस दिन भी शराबी आया गणेश जी की मूर्ति देखी
पूजा पाठ वगैरह किया और जाते जाते गणेश जी से बोला छोटू पापा आयें तो बता देना अंकल आये थे।