फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पंडित- आप अपने पति के भविष्य के बारे में क्या जानना चाहती हैं? महिला का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 04 Jun 2026 02:24 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Hindi Chutkule: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। चुटकुले (Chutkule) हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

पंडित- आप अपने पति के भविष्य के बारे में क्या जानना चाहती हैं?
महिला- बस आप मुझे उनके बीते कल के बारे में बता दीजिए,
उसके हिसाब से उनका भविष्य तो मैं तय करुंगी......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा
अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं,
डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....


क्लास में पढ़ा रही साइंस टीचर ने राजू से कहा-
जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
राजू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो पता है, वहीं बता दो
राजू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, 
एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गई......

Jokes: पिंकी- दादी कल से में कॉलेज नहीं जाऊंगी, पढ़कर जोर-जोर से लगाएंगे ठहाके

Jokes In Hindi: लड़का- जी आप क्या करती हैं? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे यार...तुमने तो पहले से ही
गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,
भाड़ में जाओ मैं कोई चप्पल नहीं दिलवाउंगा.....


एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें