फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब, ऐसे लिया बदला जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 03 Jun 2022 02:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से हंसने से हमारा मन शांत रहता है और हमारे आस-पास की उदासी भी दूर रहती है साथ ही खुशनुमा माहौल बना रहता है। अगर हम बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो हमारा यह समय भी आसानी से बीत जाता है। इंसान को हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए। हंसने से सारी मुश्किलों आसान है जाती हैं। हंसने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं, इससे हमारे चेहरे पर रौनक आती है, साथ ही हमारे बाल भी पहले से ज्यादा चमकदार हो जाते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम एक बार फिर से नए जोक्स लेकर आए हैं। इस मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

टिल्लू अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, 
“अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।''
शौंटी- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
टिल्लू- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
शौंटी- हैरानी से, 'कैसे?'
टिल्लू- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
एक बार इंजीनियरिंग के सभी प्रोफेसर को
एक प्लेन में बैठाया गया।
फिर अनाउंसमेंट हुई, ये प्लेन आपके स्टूडेंट्स ने बनाया है
सब प्रोफेसर उतर गए…पर प्रिंसिपल बैठा रहा।
लोगों ने पूछा- आपको डर नहीं लगता?
प्रिंसिपल- मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है…
ये स्टार्ट ही नहीं होगी
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
एक बुजुर्ग व्यक्ति - बेटा कैसे हो।
बच्चा - ठीक हूं…
बुजुर्ग - पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा - बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह.!
बुजुर्ग - मतलब?
बच्चा - भगवान भरोसे.!!

4 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
'दुनिया चांद पर पहुंच गई
और तू यहीं पर बैठा है'.
बंटू ने अपना दिमाग लगाया
और नीचे लिखा
'चांद पर पानी नहीं था
इसलिए वापस आ गया।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
गटरू- एक किलो शक्कर देना
दुकानदार- ठीक है देता हूं अभी
दुकानदार- और क्या चाहिए
गटरू- कुछ नहीं बस इतना ही दे दो
दुकानदार- हमारे पास सब कुछ मिलता है
गटरू- सरकारी नौकरी लगवा दो फिर...
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
पत्नी- हॅलो! कहाँ हो?
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक
ज्वेलरी की दुकान में गये थे… जहाँ तुम्हें एक हार
पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां! याद आया…
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।
पत्नी (खुशी से)- हां! हां! याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन
मैं तुम्हें लेके दूंगा।
पत्नी (और ज्यादा खुशी से)- हां हां हां.. बहुत
अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी की बगल वाली दुकान में
बाल कटवा रहा हूं…थोड़ा लेट आऊंगा!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स: कुत्ते ने फाड़ दी टिल्लू की किताब - फोटो : iStock
एक बनिया अपनी अंतिम सांसे ले रहा था,और
बोला मेरी बीवी कहां है ?
बीबी - मैं यहीं हूं
बनिया - मेरी बेटी कहां है ?
बेटी - यहीं हूं
बनिया - मेरा बेटा कहां है ?
बेटा - यहीं हूं
बनिया – सालों सब यहीं हो तो दुकान पर
कौन है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें