Latest Jokes: हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। केवल मानसिक तौर पर ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी इसके कई फायदे होते हैं। हंसने से हमारा दिमाग शांत रहता है। वहीं इससे चेहरे की रौनक भी बढ़ती है।आपने सुना होगा कि मुस्कुराने से हमारा चेहरा और भी खूबसूरत लगने लगता है, फिर हमें किसी तरह के मेकअप का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं होती है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है। ऐसे में हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है, जो हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए भी समय नहीं निकाल पाते। यही वजह है कि आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में हम आपके लिए बेहद मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
ससुर- ऐसा क्यों?
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।