फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर- सबसे ज्यादा नकल कहां पर होती है? स्टूडेंट का जवाब सुनकर दिए पूरे 100 नंबर

Thu, 17 Nov 2022 03:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: आज कल की जिंदगी की आपाधापी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि वह हंसना भूल गया है। इसकी वजह से लोग मानसिक तनाव से ग्रस्त हो रहे हैं। अगर आपको तनाव से मुक्त रहना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- सबसे ज्यादा नकल कहां पर होती है?
स्टूडेंट- व्हाट्सएप पर।
टीचर- शाबाश... 100 में से पूरे 100 नंबर।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक जिगरी दोस्त के कहने पर...
पप्पू कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़कर बोला...
इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां नहीं दिख रही हैं
जिगरी दोस्त- हाथ छोड़, मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिखेंगी।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं? 
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंक- वह कैसे? 
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।

Jokes in Hindi: दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं? दुल्हन का जवाब सुन उड़े होश

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा।
साहब- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो।
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें