Latest Jokes in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है और दिल से संबंधित बीमारियों से हम बचे रहते हैं। इसलिए भागदौड़ भरी जिंदगी में से कुछ समय निकालकर जरूर हंस लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान की हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी, पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने बाद अच्छा नहीं लग रहा। एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।