फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: सास बहू के जोक्स पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 14 May 2023 12:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: हंसने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दरअसल हंसी भी एक योग की तरह है, जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाती है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है। ऐसे में हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आ रहे हैं। इन जोक्स पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सास अपनी आलसी बहू से परेशान हो चुकी थी...
इसलिए उसको सिखाने के लिए सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर प्लान बनाया।
सास- बेटा कल हम दोनों झाड़ू लगाने के लिए झगड़ा करेंगे..
जब बहु देखेगी उसे कुछ शर्म आएगी।
जब मां और बेटे सुबह आपस में झगड़ा करने लगे तो शोर सुनकर बहू आई
दोनों का झगड़ा देखकर बोली- आप दोनों लड़िए मत, 
एक दिन मां जी आप झाड़ू लगा लेना और अगले दिन आप लगा देना।
अब मां और बेटा एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बहुत कठोर तपस्या की।
प्रसन्न होकर भगवान बोले- मांगो वत्स, क्या चाहिए?
संता- सिस्टम से चलिए प्रभु।
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं,
उनका क्या हुआ?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर राजू से - बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है...?
राजू- जेबरा
टीचर- वो कैसे?
राजू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चाचा- बेटा क्या करते हो?
भतीजा- नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं।
चाचा - सोशल वर्कर हो?
भतीजा- नहीं चाचा जी, फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें