फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: सास- बहू ऐसी चाय बना कि पीते ही तन-बदन झूमने लगे, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 27 Jul 2022 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: इंसान को अच्छे सहेत के लिए हंसते रहना चाहिए। हंसने से हम तरोताजा महसूस करते हैं। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता से छुटकारा पाने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सास- बहू ऐसी चाय बना कि पीते ही तन-बदन झूमने लगे।
बहू- लेकिन मां जी हमारे यहां तो भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से 
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने साइंस लैब में एसिड में 1 सिक्का डाला और राजू से पूछा- ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं 
राजू- सर, नहीं घुलेगा 
सर- शाबाश राजू लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
राजू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे ? 
बंटू- 10 
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? 
बंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर संता बोला...
संता- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की संता के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
संता- है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
संता- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें