हमारे लिए अच्छा खानपान, अच्छी हवा और सही कसरत जितनी जरूरी होती है, उतना ही जरूरी हमारे लिए हंसना भी होता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहता है, लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग इसपर ध्यान नहीं दे पाते हैं और लगातार तनाव और अवसाद की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इससे आगे चलकर कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा खुद के लिए थोड़ा सा टाइम निकाल के हंसना चाहिए। यही वजह है कि आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और गुदगुदाने वाले जोक्स लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सफर...
पति - मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा है,
जल्दी से एम्बुलेंस के लिए फोन लगाओ।
पत्नी - हां, लगाती हूं।
जल्दी अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पति - रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।