Latest Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। जब आप प्रसन्न रहते हैं, आपका शरीर स्वस्थ रहता है। आपके चहरे की हल्की सी मुस्कराहट खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसके साथ ही खुल कर हंसने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हंसी-मजाक करना शरीर के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा चिंटू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा टिंकू जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा पिंटू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पिंटू बोला- और ये रहे हमारे सर जो अब दुनिया छोड़ कर चले गए हैं।
इसके बाद पिंटू को सर ने खूब तोड़ा।