फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? पति ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Tue, 06 Sep 2022 05:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: आज कल की व्यस्त लाइफ में तनाव की वजह लोग उदास रहने लगे हैं। उदासी को दूर करने के लिए हमें हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया 
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
कंजूस बाप ने बेटे को एक नया चश्मा दिया, बेटा कुर्सी पर बैठ कर कुछ सोच रहा था...
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- कुछ नहीं पिता जी
बाप- तो कुछ लिख रहे?
बेटा- जी नहीं पिताजी
बाप- (गुस्से से) तो फिर अपना चश्मा उतार क्यों नहीं देते? फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है....


 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर ने महिला के मुंह में थर्मामीटर रख कर कुछ देर मुंह बन्द रखने को कहा...
पत्नी को कुछ देर खामोश देख कर पति ने पूछा...
डॉक्टर साहब...ये जादुई चीज कितने की आती है...?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक गणितज्ञ ने अपनी मंगेतर को
लिखा---
12.999999.........
बेचारी बहुत मगजपच्ची करके,
बहुत दिन लगाकर समझ पाई कि गणितज्ञ ने लिखा है, (13) तेरा होने लगा हूं....

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर-अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
महिला- नालायक,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें