फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं?  पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 08 Mar 2022 08:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि हंसने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसी किसी दवा से कम नहीं है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 

बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 

अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 

बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
विज्ञापन

2 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 

पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 

छह सेकंड में काम शुरू...!
विज्ञापन

3 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

कपड़ा सिलवाने गई एक खूबसूरत लड़की की कमर का नाप लेने के बाद दर्जी ने कहा

दर्जी- कैसी फीटिंग चाहिए, मैडम?

लड़की- ऐसी की, सालों भर मोबाईल रिचार्ज की टेंशन न हो

दर्जी- आप कहें तो मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं

4 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?

छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।

टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?

छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

अंग्रेज सिपाही से- इस आदमी का कान काट दो।

चोर- नहीं मेरा कान मत काटो, नही तो मैं अंधा हो जाऊंगा।

अंग्रेज- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है।

चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

शादी के बाद पति ने कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है।
पत्नी- कौन सा फायदा? 
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें