फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब संता को पत्नी ने बेलन से जमकर पीटा, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 05 Jul 2022 04:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: हंसने से हम सभी का मन प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। इसलिए हमें हर दिन हंसना चाहिए और हर समय प्रसन्न रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया

शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी

तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,

मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।

आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।

आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।

घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े

और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!

संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?

उनका कुछ नहीं कर पाई?

मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो

कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।

पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!

पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
भाभी जी एक बैंक में गई और कहा...

मुझे एक ज्वाइंट खाता ओपन करवाना है

बैंक कर्मचारी- अपने पति के साथ क्या मैम?

भाभी जी- नहीं, जिसके खाते में ढ़ेर सारे रुपये हो...

बैंक कर्मचारी हुआ बेहोश
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।

 दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों? 

भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।

 बैंक मैनेजर- क्या मतलब? 

महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया

पुलिसवाला- रुको !!

औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं

पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालो से था,

चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार...
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- क्या तुम मेरी तरह सब चीज मेरे साथ शेयर नहीं कर सकते

पति- अब क्या हुआ?

पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो

पति- भगवान के वास्ते अब बातओ भी , हुआ क्या है ?

पत्नी- वो जो तुम्हारे लैप टॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न

I Hate You ....

पति ने microsoft को modification के लिए मेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- मैं बचूंगी नही मर जाउंगी!

पति- मैं भी मर जाऊंगा!

पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी लेकिन तुम किस लिए?

पति- मैं इतनी खुशी बर्दास्त नही कर पाउंगा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें