फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: जब डॉक्टर ने राजू से कहा- आपका दांत निकालना पड़ेगा, पढ़िये गुदगुदाने वाले चुटकुले

Wed, 16 Mar 2022 06:32 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पढ़िये गुदगुदाने वाले चुटकुले - फोटो : iStock
हमारे लिए अच्छा खानपान, अच्छी हवा और सही कसरत जितनी जरूरी होती है, उतना ही जरूरी हमारे लिए हंसना भी होता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है, लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग इसपर ध्यान नहीं देते और लगातार तनाव और अवसाद की दिक्कतों से जूझते रहते हैं। इससे उन्हें आगे चलकर कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको हमेशा खुद के लिए थोड़ा सा टाइम निकाल के हंसना चाहिए। यही वजह है कि आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और गुदगुदाने वाले जोक्स लेकर आए हैं। आइए हंसने हंसाने का ये मजेदार सफर शुरू करते हैं।   

पत्नी- बाजार से दूध का एक पैकेट ले आना!
और हां, अगर बाजार में अंडे दिखें तो 6 ले आना।
पति- 6 पैकट दूध ले आया!
पत्नी- 6 पैकेट दूध?
पति- हां 6 पैकेट ही लाया हूं क्योंकि बाजार मे अंडे दिख गए थे!
विज्ञापन

2 of 5
पढ़िये गुदगुदाने वाले चुटकुले - फोटो : iStock
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे.
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा
विज्ञापन

3 of 5
पढ़िये गुदगुदाने वाले चुटकुले - फोटो : iStock
पल्स पोलिओ टीम घर आई...
चीकू- बंदूक और कारतूस कहां हैं?
सुनकर टीम भाग गई...
पीछे से टीटू ने आवाज दी,
रुको, रुको
ये हमारे बच्चो के नाम हैं।

4 of 5
पढ़िये गुदगुदाने वाले चुटकुले - फोटो : iStock
गटरू लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले- 
हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
गटरू- कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पढ़िये गुदगुदाने वाले चुटकुले - फोटो : Pixabay
शौंटी ने अमरुद लिए तो उसमें
से कीड़ा निकला।
शौंटी अमरूद वाले से- इसमें
तो कीड़ा है।
अमरुद वाला- ये किस्मत की बात है।
क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए
शौंटी-  2 किलो और दे दो।

लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की - मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें