फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब पत्नी ने पूछा सुनो जी आपको आरती याद है न? जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 16 Mar 2022 06:20 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Viral Jokes: जब पत्नी ने पूछा सुनो जी आपको आरती याद है न? - फोटो : iStock
सभी के जीवन में कभी न कभी कुछ परेशानियां आती हैं जिसकी वजह से हमें किसी भी काम पर अपना ध्यान केंद्रित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कोई भी काम हम ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं। वहीं अगर हमारे आस पास का माहौल भी काफी गंभीर और गर्म हो तो हमें खुद को संभालने में और भी दिक्कत होती है। यही कारण है कि हंसते और हंसाते रहने से हम केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की समस्याओं को भी कम कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके सामने कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिससे सुनकर आपका मन खुश हो जाएगा।  

गटरू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
गटरू की मां - क्यों?
गटरू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
गटरू की मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या?
गटरू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Viral Jokes: जब पत्नी ने पूछा सुनो जी आपको आरती याद है न? - फोटो : iStock
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी: सुनो जी आपको आरती याद है न...?
पति: हा... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई...
विज्ञापन

3 of 5
Viral Jokes: जब पत्नी ने पूछा सुनो जी आपको आरती याद है न? - फोटो : iStock
टीचर (बंटू से)- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
बंटू- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं न।

4 of 5
Viral Jokes: जब पत्नी ने पूछा सुनो जी आपको आरती याद है न? - फोटो : iStock
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है-
बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया….
सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता रहता है।
बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viral Jokes: जब पत्नी ने पूछा सुनो जी आपको आरती याद है न? - फोटो : iStock
पहला दोस्त-
यार, मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है।
दूसरा दोस्त-
मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती।
पहला दोस्त- तुमने क्या इलाज किया ?
दूसरा दोस्त-
एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें