फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर- बताओ सबसे नशीला पदार्थ कौन सा होता है? संता ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 03 Aug 2022 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: हंसने से हम खुश रहते हैं और उदासी दूर रहती है। हम सभी को हंसने के लिए किसी मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब भी समय मिले दिल खोलकर हंस लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- बताओ सबसे नशीला पदार्थ कौन सा होता है?
संता- किताब है सर, खोलते ही नींद आ जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी - क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर 
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं...
पति - वाह वाह...! 
मुंह में पानी आ गया..
पत्नी - आ गया ना मुंह में पानी 
बस इसी से काम चला लो।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर पागल से,
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? 
पागल - जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
पागल - जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... 
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पिंटू - डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी... 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
निर्मल की 2 करोड़ की लॉटरी निकली, 
लॉटरीवाला - आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे,
निर्मल - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रेलवे टीटी- टिकट दिखाओ, कहां जाना है?
पिंटू - जहां राम का जन्म हुआ था,
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो, जहां जाना है .. 
पिंटू - टिकट नहीं है सर ,
रेलवे टीटी- तो चलो... 
पिंटू - कहां सर  ?
रेलवे टीटी- जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें