Today Funny Jokes: आज की व्यस्त जीवन में हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। इसलिए तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं।
बैंक में इंटरव्यू चल रहा था। ब्रांच मैनेजर पहले सवाल का जवाब सुनकर 200 से ज्यादा लोगों को रिजेक्ट कर चुके थे। अब अंतिम 3 बचे थे…
पहले कैंडिडेट से मैनेजर- तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 1- सोहन सिंह
मैनेजर- Get out।
दूसरा कैंडिडेट से मैनेजर- तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 2- मेरा नाम पप्पू सिंह है।
मैनेजर- दफा हो जाओ।
मैनेजर- तुम्हारा नाम क्या है?
तीसरा कैंडिडेट कुछ नहीं बोला
मैनेजर- मैंने पूछा What’s your name?
कैंडिडेट फिर चुप मैनेजर- अबे अपना नाम बता।
मैनेजर- सर कृपया अपना नाम बताइए।
कैंडिडेट 3- मुझे नहीं पता, काउंटर नंबर 4 में पूछिए।
मैनेजर- बहुत खूब तुम इस पद के लिए एकदम सही हो… तुम्हारी नौकरी पक्की।
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार संता को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये
अकबर- कौन हो तुम??
संता- महाराज मैं पप्पू हूं
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
संता- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर - सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो
संता- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की- सुबह से चक्कर से आ रहे हैं।
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, एकदम घड़ी की तरह है।
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रखा हुआ है।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं
सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा-शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर- और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से आना तो अचार की डिब्बा लेते आना
पति- यहां तो नहीं रखा है, मुझे नहीं दिख रहा
पत्नी- मुझे पहले ही पता था, तुम अंधे भी हो और कामचोर भी,
इसलिए पहले ही ले आई
पति- बेहोश...
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मोनू अपने गांव से शहर में पढ़ने गया
मोनू के दोस्त -तुम्हारा निक नेम क्या है?
मोनू - ये क्या होता है?
दोस्त -अरे तुमको घर सब, किस नाम से बुलाते हैं
मोनू - कामचोर
दोस्त बेहोश।
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
चिंटू - आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।