फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: सोनू दर्जी ने कही ऐसी बात, पूरी बस हो गई खाली, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 21 Apr 2022 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Most Funny Chutkue in Hindi: हंसना हम सभी का स्वभाव है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं। लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है उनके पास परिवार के साथ बैठकर अपनी दिल की बात भी कहने का समय नहीं है। इसकी वजह से लोग जल्दी ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू को एक धमकी भरा खत मिला,
जिसको लेकर चिंटू बहुत परेशान था। 
पिंटू-क्या हुआ, चिंटू परेशान लग रहा है ,
चिंटू- हां, यार एक खत मिला है, लिखा है कि मेरी बीवी से इश्क करना बंद कर दो 
वरना जान से मार दूंगा। 
पिंटू-तो दिक्कत क्या है, बंद कर दे,
चिंटू- भाई, खत गुमनाम है, पता नहीं किसकी बीवी से इश्क करना बंद करना है 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

सोनू दर्जी का काम करता था,
वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
तभी उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
"तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा",
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलो कितना होगा?
टीटू- जी सर....टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
सास- जमाई राजा
अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
जमाई- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यों?
जमा- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- बाबा नौकरी नहीं मिल रही, इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी इंजीनियरिंग की है?
लड़का- बाबा, इलैक्ट्रीकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मैकेनिकल से था...
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे।
एक दूसरे की आंखों में देखकर पत्नी ने रोमांटिक होकर पूछा- ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति- थोड़ा आराम से खा न, मेरी बारी ही नहीं आ रही!
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड ने प्यार से एडमिन के सीने पे सर रखा और बोली-
जानू, तुम्हारा दिल कितना मुलायम है
एडमिन- वो दिल नहीं है पगली…
तम्बांकू की पुडिया है…. खाएगी…
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
मोनू- अच्छा भोलू ये बताओ कि शादी वाले घर में सबसे ज्यादा क्या बनता है? 
सोनू- मेरे विचार से तो खाना।
मोनू- नहीं ,शादी वाले घर में दो चीजें हैं जो बार-बार बनती रहती हैं...एक तो चाय और दूसरा रिश्तेदारों का मुंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें