फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता और बंता की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 21 Apr 2022 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Funny And Viral Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है और हमारे चेहर की चमकर भी बरकरार रहती है। हसने की वजह से हम दिल की बीमारियों से भी बच सकते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 

बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।

संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 

बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे 

संता- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है 

पत्नी- क्या गलतफलमी? 

संता- यही, ''कि मैं सो रहा था''

... तब से वाकई में संता की नींद गायब है।

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

संता बंता के घर खाना खा रहा था।

बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?

संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

संता- मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।

बंता- ये तो बहुत बुरा हुआ।

संता- हां, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay


संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?

बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।

संता- क्या बात कर रहा है, सच में..

बंता- और नहीं तो क्या।

संता: फिर क्या बोली?

बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 

पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं

दूसरी- क्या बताऊं बहन..

2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।

पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?

दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।

अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें